CG Train Cancelled: रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, 6 ट्रेनें रहेंगी रद्द; 2 गाड़ियों का बदलेगा रूट
बिलासपुर। अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक नवीनीकरण कार्य के चलते मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। यह काम 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 के बीच निर्धारित दिनों में होगा। इसके चलते 6 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 2 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। 6 ट्रेनें रहेंगी रद्द मेगा ब्लॉक के चलते 18109/18110 टाटानगर-एनएससीबी इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस के फेरे निर्धारित तारीखों पर रद्द रहेंगे। नवंबर में 24 और 27, दिसंबर में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 तथा […]



