Close

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, भारत में दिखेगा या नहीं? जानिए सबकुछ

आज साल 2024 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण मीन राशि में लगेगा और आज ही सर्वपितृ अमावस्या भी है। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, क्योंकि सूर्य ग्रहण रात को लगेगा। जिस कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण आज रात 9 बजकर 14 मिनट से शुरू होगा और खत्म देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर होगा।

Surya Grahan 2024 India: सूर्य ग्रहण और अमावस्या का संबंध
सूर्य ग्रहण केवल अमावस्या के दौरान देखा जाता है। यानी जब चंद्रमा और सूर्य, पृथ्वी के एक ही तरफ होते हैं। एक अमावस्या लगभग 29.5 दिनों में पूरी होती है क्योंकि चंद्रमा को पृथ्वी की परिक्रमा करने में इतना ही समय लगता है। लेकिन हर अमावस्या को ग्रहण नहीं होता है। साल में न्यूनतम दो या अधिकतम 5 बार ही सूर्य ग्रहण लगता है।

Surya Grahan 2024: कैसे लगता है सूर्य ग्रहण?
सूर्य ग्रहण को ज्योतिष शास्त्र और खगोल शास्त्र दोनों के नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। खगोल विज्ञान के अनुसार जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है, तो चांद के पीछे सूरज का बिंब कुछ समय के लिए ढक जाता है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। इस दौरान आकाश में एक अद्भुत नजारा देखने को मिलता है।

Surya Grahan 2024: कहां-कहां नजर आएगा सूर्य ग्रहण?
साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। ये ग्रहण दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों और आर्कटिक, अर्जेंटीना, ब्राजील, पेरू, फिजी, चिली, पेरू, होनोलूलू, ब्यूनो आयर्स, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका और प्रशांत महासागर के कुछ इलाकों से नजर आएगा।

Surya Grahan 2024 Sutak Time: सूर्य ग्रहण 2024 सूतक काल
साल का अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। अगर ग्रहण भारत में दिखाई देता, तो सूर्य ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले ही सूतक काल लग जाता है।

Surya Grahan 2024 Time: सूर्य ग्रहण का समय
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण आज 2 अक्तूबर 2024 को लगने जा रहा है। यह रात के 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा और देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। इसकी कुल अवधि करीब 6 घंटे 4 मिनट की होगी।

scroll to top