Close

चंद्रयान-3 का मॉडल लेकर ISRO के वैज्ञानिक तिरूपति वेंकटचलापति मंदिर पहुंचे, मिशन की तैयारी की समीक्षा पूरी की, आज से काउंट डाउन शुरू

नेशनल न्यूज़। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग शुक्रवार दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से होगी। वहीं चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से पहले ISRO के वैज्ञानिक भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए तिरूपति वेंकटचलापति मंदिर पहुंचे।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-तीन मिशन के लिए ‘मिशन तत्परता समीक्षा’ (एमआरआर) पूरी कर ली है। इसरो ने बुधवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘(एमआरआर) बोर्ड ने प्रक्षेपण को अधिकृत कर दिया है। उल्टी गिनती कल से शुरू होगी।”नेशनल डेस्क: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)ने चंद्रयान-3 मिशन के लिए ‘मिशन तत्परता समीक्षा’ (MRR) पूरी कर ली है। वहीं चंद्रयान-3 के लिए काउंट डाउन गुरुवार दोपहर को शुरू होगा।

अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इस सप्ताह प्रक्षेपित किये जाने वाले चंद्रयान-3 मिशन के लिए संपूर्ण प्रक्षेपण तैयारी और प्रक्रिया का 24 घंटे का ‘‘प्रक्षेपण पूर्वाभ्यास” किया। मिशन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को प्रक्षेपण यान मार्क 3 (एलवीएम3) से अपराह्न 2:35 बजे प्रक्षेपित करने की योजना है।

scroll to top