#धार्मिक

Aaj Ka Panchang 6 October 2026: इंदिरा एकादशी का व्रत आज, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल और चौघड़िया

Advertisement Carousel

आज का पंचांग 6 अक्टूबर 2026: आज मंगलवार के दिन इंदिरा एकादशी का पावन व्रत रखा जा रहा है। शक संवत 1948 और विक्रम संवत 2083 के अनुसार आज आश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज सूर्य दक्षिणायन और शरद ऋतु है। एकादशी तिथि मध्यरात्रि 12:34 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि शुरू होगी। आज राहुकाल दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। आइए जानते हैं आज का पूरा पंचांग, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग, चौघड़िया और पूजा का उपाय।

आज की तिथि और नक्षत्र

  • वार: मंगलवार
  • तिथि: आश्विन कृष्ण एकादशी, मध्यरात्रि 12:34 बजे तक
  • नक्षत्र: आश्लेषा, रात 10:17 बजे तक; इसके बाद मघा
  • योग: साध्य, अगले दिन सुबह 5:00 बजे तक; इसके बाद शुभ योग
  • करण: बव, दोपहर 1:19 बजे तक; इसके बाद बालव
  • चंद्रमा: रात 10:17 बजे तक कर्क राशि, फिर सिंह राशि में प्रवेश
  • ऋतु: शरद
  • अयन: दक्षिणायन

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय: सुबह 6:17 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 6:01 बजे
  • चंद्रोदय: रात 2:52 बजे (7 अक्टूबर)
  • चंद्रास्त: दोपहर 3:23 बजे

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति

आज सूर्य देव कन्या राशि में विराजमान हैं। वहीं चंद्रमा रात 10:17 बजे तक कर्क राशि में रहेंगे, इसके बाद सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक।

अमृत काल: रात 8:44 बजे से रात 10:17 बजे तक।

इंदिरा एकादशी व्रत पारण

इंदिरा एकादशी व्रत का पारण 7 अक्टूबर को सुबह 6:17 बजे से 8:38 बजे तक किया जा सकेगा।

आज का चौघड़िया

  • रोग: सुबह 6:17 से 7:45 बजे तक
  • उद्वेग: सुबह 7:45 से 9:13 बजे तक
  • चर: सुबह 9:13 से 10:41 बजे तक
  • लाभ: सुबह 10:41 बजे से दोपहर 12:09 बजे तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक।

गुलिक काल: दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक।

यमगंड: सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का उपाय

मंगलवार और इंदिरा एकादशी के शुभ संयोग पर भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें। भगवान को तुलसी पत्र अर्पित करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। मान्यता है कि इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।