#प्रदेश

Gwalior Accident: शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक का कहर, 18 की मौत; 30 से ज्यादा श्रद्धालु घायल

Advertisement Carousel

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नवरात्रि के दौरान शीतला माता मंदिर के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। छिनोर की ओर से आ रहा धान से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं की भीड़ में जा घुसा। हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत और 30 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बैरिकेड्स तोड़कर ढलान पर दौड़ा ट्रक

ग्वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह के अनुसार, नवरात्रि के कारण मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे थे। छिनोर की ओर से आने वाली सड़क पर खड़ी ढलान है, जहां भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद धान से लदा ट्रक पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर ढलान पर नीचे की ओर बढ़ गया।

मंदिर के गेट और दीवार से टकराया वाहन

अनियंत्रित ट्रक मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से टकरा गया। इस दौरान सड़क पर मौजूद श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गए। हादसे में कई लोगों की जान चली गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर तैनात दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।