Gwalior Accident: शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक का कहर, 18 की मौत; 30 से ज्यादा श्रद्धालु घायल
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नवरात्रि के दौरान शीतला माता मंदिर के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। छिनोर की ओर से आ रहा धान से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं की भीड़ में जा घुसा। हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत और 30 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बैरिकेड्स तोड़कर ढलान पर दौड़ा ट्रक ग्वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह के अनुसार, नवरात्रि के कारण मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे थे। छिनोर की ओर से आने वाली सड़क पर खड़ी ढलान है, जहां भारी वाहनों […]



