#प्रदेश

Chhattisgarh News: भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ से अनमोल झा को मिली जगह; CM साय ने दी बधाई

Advertisement Carousel

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. हेमांग जोशी ने पार्टी प्रमुख नितिन नवीन की सहमति से कार्यकारिणी की घोषणा की। नई टीम में छत्तीसगढ़ से अनमोल झा को शामिल किया गया है। राज्य को राष्ट्रीय संगठन में प्रतिनिधित्व मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

CM साय ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया के जरिए नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवा नेताओं की ऊर्जा, सक्रियता और समर्पण से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

छत्तीसगढ़ को लगातार मिल रही अहम जिम्मेदारियां

भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अनमोल झा को जगह मिलने के साथ ही हाल के संगठनात्मक बदलावों में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व बढ़ा है।

इससे पहले भाजपा के सांगठनिक फेरबदल में छत्तीसगढ़ से दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक यानी IT सेल प्रमुख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वहीं महासमुंद की सांसद रूप कुमारी चौधरी को राष्ट्रीय महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भाजपा के युवा संगठन में बढ़ा छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ को मिली जगह को प्रदेश भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अनमोल झा के राष्ट्रीय स्तर पर युवा मोर्चा की टीम में शामिल होने से प्रदेश के युवा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि नई जिम्मेदारी के जरिए युवा संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाया जा सकेगा।