Chhattisgarh News: भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ से अनमोल झा को मिली जगह; CM साय ने दी बधाई
रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. हेमांग जोशी ने पार्टी प्रमुख नितिन नवीन की सहमति से कार्यकारिणी की घोषणा की। नई टीम में छत्तीसगढ़ से अनमोल झा को शामिल किया गया है। राज्य को राष्ट्रीय संगठन में प्रतिनिधित्व मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। CM साय ने दी बधाई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया के जरिए नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवा नेताओं की ऊर्जा, सक्रियता और समर्पण से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। छत्तीसगढ़ […]



