Aaj Ka Panchang 28 October 2026: आज तृतीया तिथि, वृषभ राशि में चंद्रमा, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल

आज का पंचांग, 28 अक्टूबर 2026: शक संवत 1948, विक्रम संवत 2083 के अनुसार आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। दिन बुधवार है। सूर्य दक्षिणायन में हैं और हेमंत ऋतु चल रही है। आज चंद्रमा पूरे दिन वृषभ राशि में संचार करेंगे।
आज की तिथि और नक्षत्र
तृतीया तिथि 29 अक्टूबर की रात 1 बजकर 06 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू होगी।
कृत्तिका नक्षत्र दोपहर 1 बजकर 26 मिनट तक रहेगा, इसके बाद रोहिणी नक्षत्र शुरू होगा।
आज व्यतीपात योग सुबह 7 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। इसके बाद वरियान योग का आरंभ होगा। वणिज करण दोपहर 2 बजकर 36 मिनट तक रहेगा, इसके बाद विष्टि यानी भद्रा करण शुरू होगा।
सूर्य और चंद्रमा की स्थिति
- सूर्योदय: सुबह 6:30 बजे
- सूर्यास्त: शाम 5:39 बजे
- चंद्रोदय: शाम 7:16 बजे
- चंद्रास्त: सुबह 8:42 बजे
- सूर्य राशि: तुला
- चंद्र राशि: वृषभ
आज का शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है।
अमृत काल: सुबह 11:15 बजे से दोपहर 12:42 बजे तक रहेगा।
आज का चौघड़िया
- लाभ: सुबह 6:30 से 7:54 बजे तक
- अमृत: सुबह 7:54 से 9:17 बजे तक
- काल: सुबह 9:17 से 10:41 बजे तक
- शुभ: सुबह 10:41 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक
आज का अशुभ मुहूर्त
- राहुकाल: दोपहर 12:00 से 1:30 बजे तक
- गुलिक काल: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
- यमगंड: सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक
राहुकाल और अन्य अशुभ समय में शुभ कार्य शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है।
आज का उपाय
बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है। आज भगवान गणेश की विधिवत पूजा करें, उन्हें दूर्वा अर्पित करें और गणेश स्तोत्र का पाठ करें। मान्यता है कि इससे विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।





