#धार्मिक

Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: मेष से मीन तक पढ़ें आज का राशिफल, जानें किस राशि को मिलेगा लाभ

Advertisement Carousel

आज का राशिफल, 28 अक्टूबर 2026: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार आज कई राशियों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। किसी को करियर में तरक्की के संकेत मिलेंगे तो किसी को धन संबंधी मामलों में राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष राशिफल: बॉस की नजर आपके काम पर रहेगी

आज धन संबंधी मामलों में स्थिरता रहेगी। परिवार में सुखद माहौल रहेगा और घर में अच्छा खान-पान मिलेगा। दोपहर 1:26 बजे तक वाणी पर संयम रखें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी यात्रा लाभदायक हो सकती है। नौकरी और कर्ज से जुड़े मामलों में अनुशासन बनाए रखें। ऑफिस में बॉस की नजर आपके काम पर रहेगी। सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचें।

शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 2
उपाय: गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं।

वृषभ राशिफल: मन में जोश और उत्साह बना रहेगा

आज मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। चेहरे पर ताजगी और मन में आत्मविश्वास रहेगा। निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी। जीवनसाथी या साझेदार का सहयोग मिलेगा। पिता या गुरु की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। पुरानी शिकायतों पर बातचीत संभव है। कपड़े, सजावट और खान-पान पर अनावश्यक खर्च से बचें। अपना काम खुद संभालना बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: चांदी जैसा | शुभ अंक: 6
उपाय: मां लक्ष्मी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं।

मिथुन राशिफल: कर्ज की चिंता घटेगी

आज बातचीत, मैसेज और जरूरी कागजी काम में सावधानी बरतें। मन आध्यात्मिक गतिविधियों और एकांत की ओर आकर्षित हो सकता है। पूजा-पाठ और दान के लिए दिन अच्छा है। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन आपको मानसिक सुकून मिलेगा। सेहत में सुधार के संकेत हैं और कार्यक्षेत्र में लाभ के रास्ते खुलेंगे। पुराने कर्ज या बीमारी की चिंता कम हो सकती है। निवेश में जल्दबाजी न करें और वाहन सावधानी से चलाएं।

शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 5
उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं।

कर्क राशिफल: दोस्तों का साथ मिलेगा, लाभ होगा

आज मित्रों और बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ पैसा या कोई अच्छा प्रस्ताव मिलने के योग हैं। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। हालांकि, साझेदार के साथ बातचीत में अपनी बात नरमी से रखें। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। दोस्तों की सलाह पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 7
उपाय: किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

सिंह राशिफल: करियर में स्थिरता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा

आज कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। अधिकारी और ग्राहक आपकी बात को महत्व देंगे। करियर में स्थिरता मिलेगी और मान-सम्मान बढ़ सकता है। दफ्तर की पुरानी शिकायत को आज छेड़ने से बचें। घर में बेवजह की बहस न करें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा और धन की स्थिति भी ठीक रहेगी। काम की जिम्मेदारियां धीरे-धीरे बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग: मस्टर्ड | शुभ अंक: 1
उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशिफल: किस्मत से बनेंगे आज काम

बुधवार का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। समझ और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी, लेकिन बातचीत में सावधानी जरूरी है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और रुके हुए काम बन सकते हैं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। छोटी यात्रा लाभदायक रहेगी और दोस्तों से भी फायदा मिल सकता है। खर्च और नींद पर नियंत्रण रखें। अपनी वाणी में मिठास बनाए रखें।

शुभ रंग: हल्का हरा | शुभ अंक: 8
उपाय: हरी मूंग का दान करें।

तुला राशिफल: गुप्त बातें किसी से साझा न करें

आज मन में किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है। अपनी योजना या निजी बातें किसी के साथ साझा करने से बचें। पुरानी बात याद आने से मन परेशान हो सकता है, इसलिए बेवजह सोचने से बचें। धन और परिवार से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी। जीवनसाथी या साझेदार के साथ खुलकर बात करने से स्थिति बेहतर होगी। शेयर बाजार में जल्दबाजी से बचें।

शुभ रंग: हल्का नीला | शुभ अंक: 4
उपाय: सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

वृश्चिक राशिफल: जीवनसाथी से बना रहेगा तालमेल

आज दांपत्य जीवन और साझेदारी के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा और कारोबारी साझेदारी में भरोसा मजबूत होगा। समाज में आपकी बात का प्रभाव रहेगा। ग्राहकों से बातचीत में सफलता मिलेगी। दोस्तों की मदद से लाभ के रास्ते खुल सकते हैं। परिवार में चर्चा के दौरान नरमी रखें। अपने फैसलों को अच्छी तरह परखकर ही आगे बढ़ें।

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
उपाय: हनुमान जी को चमेली का तेल चढ़ाएं।

धनु राशिफल: कर्ज निपटेंगे, सेहत में होगा सुधार

आज कर्ज संबंधी मामलों में राहत मिल सकती है। नौकरी से जुड़ी पुरानी परेशानी दूर होने के संकेत हैं। सेहत में सुधार होगा, लेकिन खान-पान पर विशेष ध्यान दें। अनावश्यक खर्च और बेवजह की यात्रा से बचें। जीवनसाथी या साझेदार का सहयोग मिलेगा। करियर में आपके फैसलों का असर दिखाई देगा। आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं। बड़ों की सलाह लेकर काम करना फायदेमंद रहेगा।

शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 3
उपाय: केले के पेड़ में जल चढ़ाएं।

मकर राशिफल: करियर में ग्रोथ के मिलेंगे संकेत

आज सेहत सामान्य रहेगी और करियर में आगे बढ़ने के अच्छे संकेत मिलेंगे। बच्चों, पढ़ाई, कला और प्रेम संबंधों से जुड़े मामलों में सकारात्मकता रहेगी। कोई रचनात्मक काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। दोस्तों और बड़े भाई-बहनों से लाभ मिल सकता है। माता के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा। खर्च और नींद पर ध्यान दें। किसी को उधार देने से बचना बेहतर होगा।

शुभ रंग: स्लेटी | शुभ अंक: 10
उपाय: शनिदेव के मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं।

कुंभ राशिफल: संतान को लेकर चिंता रहेगी

आज घर में सुख-शांति और माता का स्नेह मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन समाधान भी मिलेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। अचानक होने वाले खर्च से परेशानी हो सकती है। अपनी निजी बातें किसी से साझा न करें। पुराने विवाद में आपका पक्ष मजबूत रहेगा।

शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 11
उपाय: पीपल की जड़ में जल चढ़ाएं।

मीन राशिफल: पुराने झंझट दूर करने में मिलेगी मदद

आज आप हर परिस्थिति का सामना आत्मविश्वास के साथ कर पाएंगे। बातचीत, मीटिंग और छोटी यात्राओं से काम बन सकते हैं। भाई-बहनों और पड़ोसियों से तालमेल अच्छा रहेगा। धन और परिवार से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी। जीवनसाथी या साझेदार से बात करते समय संयम रखें। कर्ज का बोझ कम करने की दिशा में काम होगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। साझेदारी में पैसा लगाने से फिलहाल बचें और रात में हल्का भोजन करें।

शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 12
उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।

Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: मेष से मीन तक पढ़ें आज का राशिफल, जानें किस राशि को मिलेगा लाभ

Aaj Ka Panchang 28 October 2026: आज