Close

पांच साल कांग्रेस ने सिर्फ घोटाले किए, आज ईडी कर रही खुलासा – गोवर्धन मांझी

गरियाबंद। बुधवार को गरियाबंद ब्लॉक के ग्राम परसुली और मदनपुर में चुनावी सभा लेने पहुंचे भाजपा के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के प्रत्याशी गोवर्धन सिंह मांझी ने प्रदेश के कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला किया। मांझी ने कहा कि कांग्रेस ने पांच साल प्रदेश के घोटाले में घोटाले किया।चावल घोटाला, शराब घोटाला, गोबर घोटाला सहित कई घोटाले किए। आज ईडी कांग्रेस के घोटाले का पुलिंदा उजागर कर रही। कांग्रेस में हड़कंप मचा है। इसके पहले मदनपुर पहुंचने पर ग्रामीणों ने मांझी का आत्मीय स्वागत भी किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्ण संसदीय सचिव मांझी ने कहा कि 17 नवंबर को जनता को फैसला करना है कि किसको सत्ता में लाना है। 15 साल पहले जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया था, डॉ रमन सिंह की सरकार बनी। सरकार ने एक रुपए किलो में चावल देकर यहां की भूख मिटाई। पहले राज्य को बीमारी राज्य कहा जाता था, लेकिन डॉ रमन सिंह की सरकार प्रदेश में विकास की नीव रखी। इसे सबल बनाया आज छत्तीसगढ़ तेजी से तरक्की कर रहा है। मांझी ने कहा कि पांच साल में कांग्रेस ने सब पर बट्टा लगा दिया। कांग्रेस के शासनकाल में बिंद्रानवागढ़ में एक भी विकास कार्य नही हुआ। 36 वादे कर लोगो को ठगा। पहले के वादे तो पूरे नही किए अब हार के डर से फिर घोषणा पे घोषणा कर रही। लोगो को गुमराह करना शुरू कर दिया है। युवा महिला सब जन रहे, न शराब बंदी हुई न युवाओं को रोजगार मिला। नहीं बेरोजगारी भत्ता मिला। सिर्फ और सिर्फ ठगा। अब जनता को फैसल करना है की कांग्रेस के झांसे में आना है या भाजपा के विकास वाली सरकार बनानी है।

सांसद चुन्नीलाल साहू ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते कहा कि कांग्रेस ने गरीबों का आवास छीन लिया, युवाओं को नौकरी के नाम ठगा, गोबर में भ्रष्टचार किया, किसानों को घटिया खाद बीज दिए। इस सरकार ने तो गरीबों को मिलने वाले चावल में भी डाका डाल दिया। उन्होंने कहा की केंद्र की सरकार ने गरीबों के विकास के लिए योजना बनाई, पैसा भेजा लेकिन कांग्रेस सरकार ने इसे दबा दिया। लोगो को योजना का लाभ नही मिलने दिया। सांसद ने कहा कि अब समय आ गया है कांग्रेस ने गरीब से छत छीनी है हमे उससे सत्ता छीन लेनी है।

बिंद्रानवागढ़ विधासभा चुनाव प्रभारी राम कुमार साहू ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने देश का ऐतिहासिक विकास के साथ साथ आने वाले पीढ़ी के बेहतर काम किया। 15 साल राज्य में भी भाजपा ने चहुमुखी विकास किया। लेकिन पांच साल कांग्रेस ने झूठ, फरेब ओर की झूमलेबाजी की सरकार चलाई। योजनाओ को बंद कर विकास कार्य रोक दिया। भ्रष्टचार की सरकार को हटाकर विकास वाली सरकार को लाना है।

राजेश साहू ने कहा की अटल बिहारी वाजपाई ने छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया ताकि यहां का विकास हो, शिक्षा, स्वास्थ्य बुनियादी सुविधा मिले, इसे लेकर राज्य का निर्माण किया। 15 सालो तक भाजपा ने गांव गरीब किसान सहित हर वर्ग का विकास कर अटल जी को सोच को आगे बढ़ाया पूरा किया। लेकिन पां साल की कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को कर्जा में डूबा दिया। विकास के काम ठप्प कर सरकार प्रदेश को भय भूख भ्रष्टचार के दिशा में ले गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम में अनिल चंद्राकर, रिखी राम यादव, विनोद यादव, सुरेंद्र सोनटेके, प्रह्लाद ठाकुर, धनंजय नेताम, ईश्वर वर्मा, नरोत्तम साहू, लंबोदर साहू, शोभा चंद्र पात्र, देशबंधु नायक, चमार सिंह पात्र, आनंद ठाकुर, राज दे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।

scroll to top