#Business

आरसन मोटर्स रायपुर में ‘हीरो उत्सव’ की धूम: पुष्य नक्षत्र के अवसर पर ग्राहक ने जीता व्हीकल कैशबैक

Advertisement Carousel

 

रायपुर। पुष्य नक्षत्र के पावन अवसर पर दुनिया की अग्रणी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प द्वारा प्रस्तुत विशेष त्योहारी अभियान “हीरो संग त्यौहार है हर कहीं” के तहत स्थानीय ग्राहकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस श्रृंखला में रायपुर स्थित प्रतिष्ठित डीलरशिप ‘आरसन मोटर्स’ में आज एक ग्राहक ने शानदार इनाम जीतकर इस उत्सव का आनंद दोगुना कर दिया।

01 से 04 नवम्बर 2026 तक चलने वाले इस भव्य हीरो उत्सव के अंतर्गत ग्राहकों को हर दिन एक हीरो टू-व्हीलर जीतने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है।

इसी महायोजना के तहत आज रायपुर निवासी अंशु देवी ने आरसन मोटर्स शोरूम पहुंचकर नई ‘हीरो डेस्टिनी’ स्कूटर की खरीदारी की। खरीद के पश्चात ‘हीरो गुड लाइफ स्क्रैच योजना’ में भाग लेते हुए अंशु देवी ने शानदार व्हीकल कैशबैक का विशेष उपहार अपने नाम किया।

इनाम जीतने के बाद शोरूम में जश्न का माहौल रहा और डीलरशिप प्रबंधन द्वारा विजेता को चाबियां व उपहार सौंपकर सम्मानित किया गया।

हीरो मोटोकॉर्प और आरसन मोटर्स, रायपुर की ओर से अंशु देवी सहित सभी शहरवासियों को पुष्य नक्षत्र एवं ‘हीरो उत्सव’ की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं। प्रबंधन ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे 04 नवम्बर तक चलने वाले इस त्योहारी ऑफर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।