Close

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी घूमी स्कूटी में, केशकाल से कोंडागांव तक किया रोड शो

कोंडागांव। स्कूटी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने केशकाल से कोंडागांव तक रोड शो किया। बता दें कि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी आज केशकाल के दौरे पर है, जिसके लिए सबसे पहले स्मृति ईरानी रायपुर पहुंची थी। जहां भाजपाइयों ने सुरडोंगर स्टेडियम में उनका भव्य स्वागत किया।

कुह देर बाद बोरगांव से बहीगांव होते हुए स्मृति ईरानी फरसगांव पहुंचेगी। यहां चुनावी प्रचार के लिए आमसभा को संबोधित करेंगी। फिर शाम 4:15 बजे कटघोरा और शाम 6:30 बजे कोरबा में आम सभा को संबोधित करेंगी। कोरबा में ही रात्रि विश्राम करेंगी।

 

scroll to top