Close

भाजपा महिला मोर्चा 11 को निकालेगी हुंकार रैली

गरियाबंद/राजिम। भाजपा महिला मोर्चा का महतारी हुंकार रैली हेतु बैठक हुआ भाजपा महिला मोर्चा फिंगेश्वर मंडल के द्वारा विश्राम गृह फिंगेश्वर में महिला मोर्चा का बैठक आयोजित किया गया। उक्त बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पदमा यदु वरिष्ठ भाजपा नेता भागवत हरित राजिम विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय भाजपा नेता रामू राम साहू महिला मोर्चा के मंडल प्रभारी संतोषी श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित होकर मार्गदर्शन दिया।
भाजपा महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पदमा यदु ने संबोधित करते हुए कहा कि 11 नवंबर को बिलासपुर में महतारी हूंकार रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें भाजपा मंडल फिंगेश्वर क्षेत्र की भी बहने काफी संख्या में बिलासपुर जाएंगी एवं महतारी हुंकार रैली में भाग लेंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता भागवत हरित ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय मोर्चा महिला मोर्चा है। आज पार्टी महिलाओं के महत्वपूर्ण भूमिका है इसलिए क्षेत्र की महिलाएं की भागीदारी हुंकार रैली में आवश्यक है सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं भाजपा कार्यकर्ता बिलासपुर रैली में शामिल होंगे .जिला गरियाबंद के वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार को 4 वर्ष पूरा हो गए हैं ,वे अपने झूठी सुनाएं वादे करके सरकार में आए हैं किंतु कोई भी चुनावी वादा पूरा नहीं कर रहे हैं. उन्होंने अपने वायदे में कहा था कि पूरे प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी करेंगे महिला समूह के कर्जा माफ बेरोजगारों को ₹2500 प्रति महीना बेरोजगारी भत्ता वृद्धों को ₹1000 मासिक वृद्धा पेंशन देने के साथ साथ और अनेक महत्वपूर्ण वादे किए हैं , किंतु भूपेश बघेल की निष्क्रिय सरकार अभी काम करने में अक्षम है। जिन्हें जगाने हेतु तथा काम नहीं करने पर इस्तीफा की मांग हेतु भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा 11 नवंबर को बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें जिला गरियाबंद सहित भाजपा मंडल फिंगेश्वर क्षेत्र की सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उनका रैली में शामिल होने जाएंगे जिन की तैयारी भव्य रुप से की जा रही है. महिला मोर्चा मंडल प्रभारी संतोषी श्रीवास्तव एवं पार्षद मंजू हरित ने भी संबोधित करते हुए मंडल में निवासरत महिला बहनों से हुंकार रैली में शामिल होने की अपील किए हैं, अशोक साहू का और किरण सोनी ने कहा की आने वाले 23 एवं 24 के विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को उखाड फेंकने का आह्वान किया भाजपा महिला मोर्चा फिंगेश्वर मंडल के बैठक के पश्चात जन जागरूकता हेतु रैली भी निकाली गई उक्त बैठक में क्षेत्र के महिलाओं को अधिक अधिक संख्या में रैली में ले जाने की तैयारी भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा की जाने की जानकारी महिला मोर्चा के महामंत्री भुनेश्वरी साहू ने दी।

उक्त बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता भागवत हरित जिला भाजपा गरियाबंद के वरिष्ठ नेता रामू राम साहू भाजपा महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पदमा यदु मंडल प्रभारी संतोषी श्रीवास्तव भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अशोक साहू सूचना के अधिकार प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक किरण सोनी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद नरेश लहरें जिला मंत्री एवं पार्षद मंजू हरित महिला मोर्चा महामंत्री भुनेश्वरी साहू एवं संगीता साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य लुकिंन साहू जनपद सदस्य कीर्ति निषाद पार्वती साहू गजेंद्र निषाद सहित सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण काफी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री भुनेश्वरी साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन महामंत्री संगीता साहू ने किया।

scroll to top