Close

Big News: श्रीलंका ने भारतीयों को दिया दिवाली गिफ्ट, अब बिना वीजा के कर सकेंगे श्रीलंका यात्रा

इंटरनेशनल न्यूज़। श्रीलंका की तरफ से दिवाली से पहले भारत के लिए उपहार के तौर पर एक खास ऐलान किया है। श्रीलंका कैबिनेट ने भारत समेत सात देशों के यात्रियों को बिना वीजा देश की यात्रा करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यानि अब भारत के लोग बिना वीजा के पड़ोसी देश श्रीलंका की यात्रा कर सकेंगे। यह निर्णय कर्ज में डूबे द्वीप राष्ट्र के पर्यटन क्षेत्र के पुनर्निमाण के प्रयासों के तहत लिया गया है।

 

श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने मंगलवार को कहा कि इसे 31 मार्च, 2024 तक पायलट प्रोजेक्ट की तरह शुरू किया जाएगा। बता दें कि 2019 में ईस्टर रविवार धमाके के बाद श्रीलंका आने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आई थी। धमाके में 11 भारतीय समेत 270 लोगों की मौत हो गई थी और 500 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

कैबिनेट ने भारत समेत चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के यात्रियों को तत्काल प्रभाव से निशुल्क प्रवेश की अनुमति दे दी। इन देशों के यात्री श्रीलंका की यात्रा करने आने के लिए निशुल्क वीजा प्राप्त कर सकेंगे। सितंबर में श्रीलंका आने वाले यात्रियों के आंकड़ों के मुताबिक, 30 हजार यात्रियों व 26 प्रतिशत के साथ भारत पहले और आठ हजार यात्रियों के साथ चीन दूसरे नंबर पर है।

 

scroll to top