Close

राज्यपाल अनुसुईया उइके 10 और 11 नवंबर को दो दिवसीय उज्जैन प्रवास पर

रायपुर. राज्यपाल अनुसुईया उइके 10 नवंबर 2022 से 11 नवंबर 2022 तक उज्जैन प्रवास पर रहेंगी. उज्जैन प्रवास के दौरान राज्यपाल 10 नवंबर 2022 को दोपहर 02:30 बजे दशहरा मैदान उज्जैन में स्टेडियम के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी. इसके बाद राज्यपाल उइके शाम 4 बजे पंडित सूर्यनारायण व्यास संस्कृति संकुल, कालिदास संस्कृत अकादमी उज्जैन में आयोजित अखिल भारतीय कालिदास समारोह में शामिल होंगी.

उज्जैन प्रवास के दूसरे दिन 11 नवंबर 2022 को सुबह 11 बजे महाकाल मंदिर में भगवान श्री महाकालेश्वर का दर्शन करेंगी और दोपहर 12.10 बजे मंगलनाथ मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगी.

scroll to top