Close

सरायपाली में अवैध रूप से भण्डारण किए गए 77 क्विंटल धान पकड़ाया

सरायपाली। सरायपाली क्षेत्र में अवैध रुप से भंडारण कर रखे गए 77 क्विंटल धान पकड़ाया। मिली जानकारी के अनुसार व्यापारी प्रशांत बारिक पेतेनडीही के परिसर से 100 पेकेट लगभग 40 क्विंटल , वहीं अनिल अग्रवाल बालसी के परिसर से 52 पेकेट लगभग 20.80 क्विंटल के साथ ही रोशन अग्रवाल बालाजी के परिसर से 42 पेकेट लगभग लगभग 16.20 क्विंटल धान की धरपकड़ की गई। तीन व्यापारियों से लगभग 77 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया। अवैध धान की खबर मिलते ही आला अधिकारीयों ने उनके घर दबिश दी और धान के पैकेट बरामद किये।

scroll to top