Close

भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ स्ट्रांग रूम का किया अवलोकन

Advertisement Carousel

 



गरियाबंद। मंगलवार को राजिम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने गरियाबंद पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों से मुलाक़ात की। इस दौरान प्रत्याशी रोहित साहू ने पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए आम जनता के रुझान के बारे में जानकारी ली। रोहित साहू ने कृषि उपज मंडी स्थित स्ट्रांग रूम का पदाधिकारियों के साथ शाम 5 बजे सीआरपीएफ की निगरानी वाले स्ट्रांग रूम का बाहर से अवलोकन किया। यहां उन्होंने सुरक्षा में लगे सीआरपीएफ जवानों से सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की तथा सीसीटीवी व बाहर स्क्रीन का निरिक्षण किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अनिल चन्द्राकर,जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, पूर्व जिला महामंत्री रिखीराम यादव, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजू साहू, किशोर साहू, संजू साहू मौजूद रहे।

पुलिस ने उन्हें बताया कि स्ट्रांग रूम के चारों ओर जवानों की तैनाती की गई है। किसी को आने जाने की अनुमति नहीं है। स्ट्रांग रूम के बाहर मंडी परिसर में चारों ओर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए है, जिससे स्ट्रांग रूम पर नजर रखी जा रही है।

scroll to top