Close

साय केबिनेट में ये विधायक बन सकते हैं मंत्री, संभावित नामों पर डाले नजर

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार सीएम के लिए विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगा दी है। इसके साथ ही विष्णुदेव साय प्रदेश के पहले निर्वाचित आदिवासी मुख्यमंत्री बन गए हैं।

संभावित मंत्रियों का नाम – रेणुका सिंह, गोमती साय, अरुण साव, अमर अग्रवाल, ओपी चौधरी, बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, अजय चंद्राकर, डोमनलाल कोरसेवाड़ा, गुरु खुशवंत, विजय शर्मा ,गजेंद्र यादव, केदार कश्यप, विक्रम उसेंडी और लता उसेंडी के नाम शामिल है।

बता दें कि 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के नए CM का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन साइंस कॉलेज मैदान में होगा। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। ऐसा माना जा रहा है कि CM के साथ दो डिप्टी CM और मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

 

scroll to top