Close

आज का इतिहास 24 दिसंबर :2014 अटल बिहारी बाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न देने की घोषणा की गई थी

24 दिसंबर का दिन भारतीय इतिहास के लिए बेहद खास है क्योंकि इस दिन सन् 1921 में नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर ने विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। इसके अलावा इसी दिन सन् 1986 में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम भारत में संसद द्वारा पारित किया गया था, इसलिए भारत में 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 24 दिसंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

24 दिसंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास
1863 – विलियम मेकपीस ठाकरे एक अंग्रेजी उपन्यासकार, लेखक और चित्रकार थे। जिनका निधन 24 दिसंबर 1863 को हुआ था।
1880 – भोगराजू पट्टाभि सीतारमैय्या आंध्र प्रदेश राज्य में एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता और राजनीतिक नेता थे। जिनका जन्म 24 दिसंबर 1880 को हुआ था।
1894 – कलकत्ता में पहला चिकित्सा सम्मेलन 24 दिसंबर 1894 को आयोजित किया गया।
1899 – पांडुरंग सदाशिव साने मराठी लेखक, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी थे। जिनका जन्म 24 दिसंबर 1899 को हुआ था।
1924 – कृष्ण प्रसाद भट्टारायनारायण देसाई एक भारतीय गांधीवादी और लेखक थे। जिनका जन्म 24 दिसंबर 1924 को हुआ था।
1924 – अटल बिहारी वाजपेयी एक भारतीय राजनेता थे, जिन्होंने भारत के प्रधान मंत्री के रूप में 3 बार कार्य किया। इनका जन्म 24 दिसंबर 1924 को हुआ था।
1924 – मोहम्मद रफ़ी एक भारतीय फ़िल्म पार्श्वगायक थे। जिनका जन्म 24 दिसंबर 1924 को हुआ था।
1956 – अनिल कपूर एक भारतीय अभिनेता और निर्माता हैं, जिन्होंने सौ से अधिक हिंदी फिल्मों में काम किया है। अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1956 को हुआ था।
1981 – अनुभव मोहंती एक भारतीय अभिनेता, फ़िल्म निर्माता, टेलीविज़न व्यक्तित्व और राजनीतिज्ञ हैं। जिनका जन्म 24 दिसंबर 1981 को हुआ था।
1989 – कानन गिल एक भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन, अभिनेता और यूट्यूबर हैं। जिनका जन्म 24 दिसंबर 1989 को हुआ था।
1989 – देश का पहला मनोरंजन पार्क ‘एस्सेल वर्ल्ड’ 24 दिसंबर 1989 को मुंबई में खोला गया।
1973 – पेरियार ई. वी. रामासामी एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता थे जिन्होंने आत्म-सम्मान आंदोलन और द्रविड़ कज़गम की शुरुआत की। इनका निधन 24 दिसंबर 1973 को हुआ था।
1997 – नायब सूबेदार नीरज चोपड़ा एक भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट और भारतीय सेना में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी हैं। जिनका जन्म 24 दिसंबर 1997 को हुआ था।
2000 – विश्वनाथन आनंद 24 दिसंबर 2000 को विश्व शतरंज चैंपियन बने।
2002 – डॉ. मल्लिकार्जुन गौड़ एक केंद्रीय मंत्री, आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और भारत की संसद के छह-अवधि के सदस्य थे। जिनकी मृत्यु 24 दिसंबर 2002 को हुई थी।
2002 – 24 दिसंबर 2002 को दिल्ली मेट्रो को तीस हजारी लाइन से शुरू किया गया।
2014 – अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न देने की घोषणा 24 दिसंबर 2014 को की गई।

scroll to top