#देश-विदेश

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व CM अशोक चव्हाण ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Advertisement Carousel

मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। (Maharashtra Congress) साथ ही उन्होंने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया है। वहीं कयास लगाए जा रहे है वे जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अशोक चव्हाण कथित तौर पर कांग्रेस से नाखुश थे। जिसके कारण उन्होंने इस्तीफा दिया है। बता दें कि अशोक चव्हाण ने कांग्रेस पार्टी और विधायक पद से अपना इस्तीफा महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर को सौंप दिया है। उनका फोन फिलहाल नॉट रीचेबल जा रहा है। वहीं दावा किया जा रहा है कि अशोक चह्वाण 11 विधायकों के साथ भाजपा जॉइन कर सकते हैं। इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले दिल्ली रवाना हो गए हैं।



कांग्रेस को लगा दूसरा झटका

महाराष्ट्र में कांग्रेस को हाल के दिनों में लगा यह दूसरा बड़ा झटका है। चव्हाण से पहले राज्य के पूर्व मंत्री रहे बाबा सिद्दीकी ने भी कांग्रेस से अपना 48 साल पुराना नाता तोड़ लिया था। वह शनिवार को कांग्रेस छोड़कर अजित पवार की नेतृत्व वाली एनसीपी में शामिल हो गए थे। अशोक चव्हाण 2008 से 2010 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। उनके पिता शंकरराव चव्हाण भी महाराष्ट्र के सीएम रहे हैं। चव्हाण 2015 से 2019 तक महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। वो 1987 में पहली बार लोकसभा के सांसद चुने गए। इसके बाद 1999 से 2014 तक 3 बार विधायक रहे। 2014 में दूसरी बार सांसद चुने गए थे।