Close

Earth Mini Moon: धरती से एक नहीं आसमान में दिखेंगे दो चांद, जानें कब से कब तक

दिल्ली। इस महीने के अंत में आसमान में एक नहीं, बल्कि दो चांद नजर आएंगे। इनमें से एक चांद तो हमारे सामान्य चंद्रमा के रूप में होगा, जबकि दूसरा एक “मिनी मून” होगा, जो एक एस्टेरॉयड है। इसका आकार छोटे चंद्रमा की तरह है और यह पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगा रहा है, इसी कारण इसे मिनी मून कहा जाता है।
यह मिनी मून ज्यादा समय तक नहीं रहेगा। खगोल वैज्ञानिकों ने इसे 2024 PT5 नाम दिया है। यह एस्टेरॉयड पहले से पृथ्वी की कक्षा में नहीं था, लेकिन पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण ने इसे अपनी ओर खींचने में सफलता हासिल कर ली है। मिनी मून 25 नवंबर तक आसमान में देखा जा सकेगा। यह एक अद्वितीय खगोलीय घटना है, जिसे देखने के लिए खगोल प्रेमियों को तैयार रहना चाहिए। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तरह की घटनाएँ बेहद दुर्लभ होती हैं, इसलिए इसे एक खास अवसर माना जा रहा है।

जानें कब नजर आएगा चांद
आपको बताते चलें कि, मिनी मून की घटना 29 सितंबर से 25 नवंबर, 2024 तक नजर आने वाली है जब चांद 56 दिन के लिए पृथ्वी की कक्षा में रहेगा। चांद के साथ एक मिनी मून भी अंतरिक्ष में दिखाई देगा। यह चांद असल में एक एस्टेरॉयड है, जो छोटे चंद्रमा की तरह दिखने और पृथ्वी का चक्कर लगाने की वजह से मिनी मून कहलाता है। इस खास घटना को 2024 पीटी5 नाम दिया गया है। ये छोटा एस्टेरॉयड है जो करीब 10 मीटर का है, जिसे टेरेस्ट्रियल-इम्पैक्ट लास्ट अलर्ट सिस्टम के जरिए खोजा गया था।

 

scroll to top