Close

आज का पंचांग 20 अक्टूबर : आज करवाचौथ व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति आश्विन 28, शक संवत 1946, कार्तिक कृष्ण तृतीया, रविवार, विक्रम संवत 2081। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 04, रबि-उल्सानी-16, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक।

तृतीया तिथि प्रातः 06 बजकर 47 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। कृतिका नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 32 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ। व्यतिपात योग अपराह्न 02 बजकर 12 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। विष्टि करण प्रातः 06 बजकर 47 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार व्रत करवा चौथ (करक चतुर्थी) चतुर्थी, तिथि का क्षय, श्रीगणेश चतुर्थी व्रत।

सूर्योदय का समय 20 अक्टूबर 2024 : सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 20 अक्टूबर 2024 : शाम में 5 बजकर 46 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 44 मिनट से 5 बजकर 35 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 41 मिनट से से 12 बजकर 31 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 46 मिनट से 6 बजकर 11 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 50 मिनट से 9 बजकर 15 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर 2024 :
राहुकाल शाम में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। वहीं, दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। इसके अलावा दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम में 4 बजकर 15 मिनट से 5 बजकर 1 मिनट तक। भद्राकाल का समय सुबह 6 बजकर 25 मिनट से 6 बजकर 46 मिनट तक।

आज का उपाय : आज माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा अर्चना करें।

scroll to top