Big News : राजधानी में दो कैदी कोर्ट पेशी के दौरान फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश
रायपुर। शहर के सेंट्रल जेल के दो विचाराधीन कैदी कोर्ट पेशी के दौरान फरार हो गए हैं। दोनों कैदियों को पेशी के लिए लाया गया था, लेकिन कोर्ट परिसर में ही उन्होंने पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागने में कामयाबी पाई।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में कोई सुराग नहीं मिलने पर जेल प्रशासन और पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी गई।
फरार हुए कैदियों की पहचान राजेश मारकण्डेय और तुलाराम मारकण्डेय के रूप में हुई है। वे हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर मामलों में जेल में बंद थे और न्यायिक अभिरक्षा में नियमित पेशी हो रही थी।
पुलिस के अनुसार, दोनों कैदी कोर्ट मोहऱिर की निगरानी में थे, लेकिन किसी तरह वह मौका देखकर फरार हो गए। फिलहाल सिविल लाइन्स पुलिस दोनों की खोज में जुटी हुई है और इलाके में तलाशी जारी है।




