#प्रदेश

Big News : छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या दोगुनी, 17 से बढ़कर 35 हुई

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन संरक्षण के प्रयासों का असर दिखाई दे रहा है। वन मंत्री केदार कश्यप ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राज्य में बाघों की संख्या पिछले दो सालों में 17 से बढ़कर 35 हो गई है।

मंत्री ने कहा कि राज्य में वनों का विस्तार 70 प्रतिशत तक हुआ है और 348 वर्ग किलोमीटर नए वन क्षेत्र जुड़े हैं। वर्ष 2024 और 2025 में क्रमशः 4.2 करोड़ और 2.79 करोड़ पौधे रोपे गए। किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत 36,896 हेक्टेयर कृषि भूमि में 3.67 करोड़ पौधे लगाए गए।

मानव-हाथी संघर्ष कम करने के लिए गज संकेत ऐप और 90 सदस्यों वाले हाथी मित्र दल का गठन किया गया है।

मंत्री ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत 69 नए मार्गों पर बस सेवा शुरू की गई है, जिससे 450 नए गांवों तक पहली बार यात्री बस सुविधा पहुंची है।

सड़क सुरक्षा पर भी ध्यान दिया जा रहा है। वर्ष 2025 में 15,000 सड़क दुर्घटनाओं में 6,700 लोगों की मौत हुई। अब तक ANPR कैमरों और चालान सिस्टम के माध्यम से लाखों वाहनों पर कुल 135 करोड़ रुपये का चालान किया गया है।