#प्रदेश

बिलासपुर में कोयला व्यापारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी,घर समेत कई जगह मारी रेड

Advertisement Carousel

बिलासपुर। बिलासपुर में आयकर विभाग की टीम ने फिल ग्रुप से जुड़े प्रवीण झा के खिलाफ एक बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। गुरुवार सुबह टीम ने श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित उनके कार्यालय और रामा वर्ल्ड स्थित निवास सहित कई जगहों पर छापा मारा।

सूत्रों के मुताबिक, टीम पहले सर्वे (SIR) के रूप में पहुंची, जिससे शुरुआत में किसी को रेड का अंदेशा नहीं हुआ। बाद में यह स्पष्ट हुआ कि यह कार्रवाई आयकर विभाग की तरफ से है। अधिकारियों ने कोयला व्यापार से जुड़े दस्तावेज, खातों का विवरण और लेन-देन के रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है।

बिलासपुर और आसपास का क्षेत्र कोयला व्यापार का प्रमुख केंद्र है। SECL के कारण यहां कोयला उत्पादन, परिवहन और ट्रेडिंग का बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। पिछले कुछ सालों में कर चोरी, फर्जी बिलिंग और बेनामी लेन-देन की शिकायतें भी सामने आई हैं।