#प्रदेश

कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ पर हुई संगोष्ठी

Advertisement Carousel

 

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने हेतु दिनांक 19 फरवरी 2026 को सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) पर आधारित संगोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न हुई।इस अवसर पर महाविद्यालय में ईएलसी क्लब का गठन किया गया।

संगोष्ठी में उपस्थित सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ एवं एस.आई.आर.का महत्व बताया तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले प्रत्येक युवा को एक जागरूक मतदाता के रूप में अपने मतदान केंद्र में अपना नाम पंजीकृत कराने के लिए प्रेरित किये। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताया । संगोष्ठी में उपस्थित महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने युवा छात्र-छात्राओं से लोकतंत्र की मज़बूती के लिए आगे आकर अपना योगदान देने के लिए कहा।

कार्यक्रम का संचालन वाय.के.तिवारी जिला संगठक एन.एस.एस. के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक- गोविन्द माधव तिवारी कार्यक्रम अधिकारी एन.एस.एस., प्रीति महंत महाविद्यालय स्वीप प्रभारी, ए. के. सोनी, वेदव्रत उपाध्याय, विशुभा सिंह, विकास पाण्डेय,स्वीप कैम्पस एम्बेसडर छात्र देवांश तिवारी, मुस्कान राजपूत सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शपथ लेकर शत-प्रतिशत मतदान और पंजीकरण के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।