हॉलीवुड अभिनेता एरिक डेन का निधन, ALS से जूझते हुए 53 वर्ष की उम्र में चले गए
एंटरटेनमेंट न्यूज़। हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता एरिक डेन (Eric Dane) का 19 फरवरी 2026 को निधन हो गया। वह लंबे समय से एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस (ALS) जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इस खबर ने उनके परिवार, फैंस और पूरी मनोरंजन इंडस्ट्री को गहरा झटका दिया है।
एरिक डेन की मौत ALS नामक बीमारी के कारण हुई। यह एक प्रगतिशील न्यूरोलॉजिकल रोग है जो मांसपेशियों और तंत्रिकाओं को धीरे-धीरे प्रभावित करता है। उनके परिवार ने बताया कि उन्होंने बीमारी के बावजूद दूसरों के लिए जागरूकता फैलाने और रिसर्च को बढ़ावा देने में योगदान दिया।
परिवार का बयान
परिवार ने कहा:
“भारी मन से हम बताते हैं कि ALS से लंबी और हिम्मत भरी लड़ाई के बाद गुरुवार दोपहर को एरिक डेन का निधन हो गया। उन्होंने अपने अंतिम क्षण प्यारे दोस्तों, अपनी पत्नी और अपनी दो बेटियों — बिली और जॉर्जिया — के साथ बिताए।”
वे हमेशा अपने फैंस के प्यार और समर्थन के लिए आभारी रहेंगे। परिवार ने इस कठिन समय में प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध किया है।
करियर और उपलब्धियां
• एरिक डेन को Grey’s Anatomy में Dr. Mark Sloan (McSteamy) के किरदार से विश्वभर में पहचान मिली।
• उन्होंने Euphoria जैसी प्रसिद्ध टीवी श्रृंखला में भी अपनी भूमिकाओं से प्रशंसकों का दिल जीता।
• अपने आकर्षक लुक और दमदार अभिनय के कारण वह हॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में शामिल थे।





