#प्रदेश #राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में रिक्त दो राज्यसभा सीटों के लिए अधिसूचना कल होगी जारी

Advertisement Carousel

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की कुल 5 सीटों में से 2 सीटें आगामी 09 अप्रैल 2026 को रिक्त होने जा रही हैं। ये सीटें वर्तमान सदस्यों कवि तेजपाल सिंह तुलसी और फूलो देवी नेताम के कार्यकाल पूर्ण होने के कारण खाली होंगी।

राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 18 फरवरी को प्रेस नोट के माध्यम से की गई थी। इसके अनुसार:

अधिसूचना जारी होने की तिथि: 26 फरवरी 2026

नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि: 05 मार्च 2026

नामांकन पत्रों की संवीक्षा: 06 मार्च 2026

नाम वापस लेने की अंतिम तिथि: 09 मार्च 2026

मतदान: 16 मार्च 2026, सुबह 09 बजे से शाम 04 बजे तक

मतगणना: 16 मार्च 2026, शाम 05 बजे

नामांकन प्रक्रिया

नामांकन पत्र 26 फरवरी से 05 मार्च 2026 तक (सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर) सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन स्थित रिटर्निंग ऑफिसर, सचिव छत्तीसगढ़ विधानसभा के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

मतदान और विधायक संरचना

छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव में कुल 90 विधायक मतदान करेंगे। वर्तमान विधानसभा संरचना के अनुसार:

भारतीय जनता पार्टी (BJP) – 54 विधायक

इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) – 35 विधायक

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी – 1 विधायक

मतदान गोपनीय मतपत्र के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा।