#प्रदेश #राष्ट्रीय

पार्थ पवार राज्यसभा जाएंगे, एनसीपी ने किया आधिकारिक ऐलान

Advertisement Carousel

 

मुंबई। Ajit Pawar के बेटे Parth Pawar को राज्यसभा भेजने का फैसला किया गया है। इसकी घोषणा Praful Patel ने की।बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह हुई Nationalist Congress Party (एनसीपी) की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में पार्थ पवार को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर सर्वसम्मति से सहमति बनी थी। प्रफुल्ल पटेल ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी की ओर से पार्थ पवार ही अधिकृत उम्मीदवार होंगे और वे ही नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

महाराष्ट्र में 16 मार्च को राज्यसभा की सात रिक्त सीटों के लिए मतदान प्रस्तावित है। इस निर्णय के साथ यह संकेत भी मिल रहा है कि पार्टी पार्थ पवार को राज्य की बजाय सीधे राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका देना चाहती है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह फैसला उनके राजनीतिक करियर की “दूसरी पारी” की तरह माना जा रहा है, क्योंकि अब तक उनका सियासी सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है।

संगठन में बड़ा बदलाव

इसी बीच पार्टी संगठन में भी अहम परिवर्तन हुआ है। महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री Sunetra Pawar को एनसीपी का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया है।

हालांकि, अध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पार्थ पवार की अनुपस्थिति ने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं को जन्म दे दिया है। पहले से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि संगठन में पार्थ पवार की भूमिका बढ़ाई जा सकती है और उन्हें राष्ट्रीय महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी मिल सकती है। लेकिन कार्यक्रम में उनकी गैरमौजूदगी ने इन चर्चाओं को और तेज कर दिया है।