IAS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: चंदन कुमार को राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर आंशिक फेरबदल करते हुए कुछ अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक वर्ष 2011 बैच के आईएएस अधिकारी चंदन कुमार को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
वर्तमान में चंदन कुमार वित्त विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे बजट शाखा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में भी कार्य कर रहे हैं।
सरकार के इस आदेश के तहत राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, एक अन्य आदेश में तीर्थराज अग्रवाल से धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह आंशिक फेरबदल किया गया है।





