#अंतरराष्ट्रीय

Russian Military Plane Crash: क्रीमिया में रूसी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 29 लोगों की मौत,उड़ान के दौरान टूटा संपर्क

Advertisement Carousel

इंटरनेशनल डेस्क। Russia के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रूसी सैन्य परिवहन विमान Antonov An-26 क्रीमिया क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 29 लोगों की मौत हो गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान नियमित उड़ान पर था और स्थानीय समयानुसार मंगलवार शाम करीब 6 बजे Crimea के ऊपर उड़ान भरते समय अचानक उससे संपर्क टूट गया। बाद में जानकारी मिली कि विमान एक पहाड़ी चट्टान से टकरा गया, जिससे यह भीषण हादसा हुआ।

प्रारंभिक जांच में दुर्घटना की वजह तकनीकी खराबी मानी जा रही है, हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि क्रीमिया काला सागर तट पर स्थित एक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। वर्ष 2014 में Russia ने इस पर नियंत्रण स्थापित कर लिया था, जबकि Ukraine और कई अन्य देश अब भी इसे यूक्रेन का हिस्सा मानते हैं।

यूक्रेन के भूभाग पर बीते 12 साल से यूक्रेन का कब्जा
क्रीमिया में जिस स्थान पर ये हादसा हुआ है, यह प्रायद्वीपीय इलाका है। काले सागर के तट तक फैली विशाल पर्वत श्रृंखलाओं से घिरे हुए इस क्षेत्र को रूस ने 2014 में अपने अधिकार में ले लिया गया था। पहले इस भूभाग पर यूक्रेन का अधिकार था।