#मनोरंजन #फिल्म.

Breaking : आशा भोसले को दिल का दौरा, मुंबई के अस्पताल में भर्ती; हालत स्थिर

Advertisement Carousel

 

मुंबई। प्रसिद्ध पार्श्व गायिका Asha Bhosle को शनिवार, 11 अप्रैल को हल्का दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती कराया गया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उन्हें तत्काल इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

मिली जानकारी के मुताबिक, उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और चिंता की कोई बड़ी बात सामने नहीं आई है। परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि आशा भोसले भारतीय संगीत जगत की सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय गायिकाओं में से एक हैं, जिन्होंने दशकों तक अपने गीतों से श्रोताओं का दिल जीता है।