#प्रदेश

CG Breaking : शैलाभ साहू बने मंत्री केदार कश्यप के OSD, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

Advertisement Carousel

शैलाभ साहू बने मंत्री केदार कश्यप के OSD, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच के अधिकारी शैलाभ कुमार साहू को मंत्री केदार कश्यप का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) नियुक्त किया है। मंत्री केदार कश्यप के पास परिवहन, वन एवं जलवायु परिवर्तन, संसदीय कार्य तथा सहकारिता विभागों का प्रभार है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति शैलाभ साहू के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी। इसी आदेश में उप सचिव पुलक भट्टाचार्य को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ ई-ऑफिस, SPARROW, ई-एचआरएमएस सहित सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े अतिरिक्त कार्य सौंपे गए हैं।

शैलाभ साहू ने अपने प्रशासनिक करियर में बलौदाबाजार, गरियाबंद और सारंगढ़ जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वे मुख्य निर्वाचन कार्यालय में भी चुनाव संबंधी कार्यों में अहम भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा परिवहन विभाग में आईटी और ई-गवर्नेंस से जुड़े कार्यों का भी उन्हें लंबा अनुभव रहा है।

प्रशासनिक सुधारों और डिजिटल गवर्नेंस परियोजनाओं—जैसे ई-ऑफिस, ई-एचआरएमएस और SPARROW—के क्रियान्वयन में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण माना जाता है। इस नियुक्ति को प्रशासनिक हलकों में एक रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है, जिससे विभागीय कार्यों में और अधिक दक्षता और समन्वय की उम्मीद जताई जा रही है।