#प्रदेश

तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर: स्कूटी में सवार दादा – पोती को मारी टक्कर ,बच्ची की दर्दनाक मौत

Advertisement Carousel

 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार दादा-पोती को टक्कर मार दी। इस हादसे में 14 वर्षीय ममता तिर्की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दादा पितरोस तिर्की गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कृष्णापुर निवासी ममता अपने दादा के साथ भगवानपुर स्थित राशन दुकान से चावल लेकर स्कूटी से घर लौट रही थी। जैसे ही वे सीएमओ तिराहा के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे ट्रेलर ने लापरवाहीपूर्वक उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ममता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल पितरोस तिर्की को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाकेबंदी की और लाखा के पास से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।