CG Accident : सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, 4 साल का मासूम घायल; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
कवर्धा। कबीरधाम जिले के कुण्डा थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में मौजूद 4 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुण्डा में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान कृष्णा आढिले और उनकी पत्नी कीर्ति आढिले के रूप में हुई है, जो सारंगढ़ के निवासी थे। दोनों अपने बच्चे के साथ बाइक से ससुराल कोलेगांव जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। कैसे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, सामने से आ रहे ट्रक को क्रॉस करने के दौरान बाइक सड़क किनारे गीली मिट्टी में फिसल गई […]



