Big Breaking: राघव चड्ढा का बड़ा फैसला, AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

दिल्ली। दिल्ली से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का भी ऐलान किया।
उनके साथ अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने भी पार्टी छोड़कर BJP का दामन थामने का निर्णय लिया है।
दो-तिहाई सांसदों के साथ BJP में विलय का दावा
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने और राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सांसदों ने संविधान के प्रावधानों के तहत BJP में विलय का फैसला किया है।
उन्होंने यह भी संकेत दिया कि स्वाति मालीवाल और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भी जल्द BJP में शामिल हो सकते हैं।
“गलत पार्टी में सही व्यक्ति था” – राघव चड्ढा
राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने अपने 15 साल पार्टी को दिए, लेकिन अब AAP अपने मूल सिद्धांतों और नैतिकता से भटक चुकी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी अब राष्ट्रीय हित के बजाय व्यक्तिगत लाभ के लिए काम कर रही है। इसी वजह से उन्होंने खुद को “गलत पार्टी में सही आदमी” बताया।
“देश के लिए कुछ बड़ा करना चाहता हूं” – संदीप पाठक
वहीं संदीप पाठक ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसी स्थिति आएगी।
उन्होंने बताया कि वह किसान परिवार से आते हैं और राजनीति में आने का उनका मकसद सिर्फ देश के लिए कुछ बड़ा करना था। इसी सोच के साथ उन्होंने AAP जॉइन की थी, लेकिन अब उन्होंने नया रास्ता चुना है।





