राघव चड्ढा के इस्तीफे के साथ AAP में बड़ा सियासी भूचाल, इन 7 सांसदों के साथ बीजेपी में होंगे शामिल ,जानिए सबको

दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि राज्यसभा में AAP के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। उनके साथ अशोक कुमार मित्तल और संदीप पाठक ने भी पार्टी छोड़ने का फैसला किया है।
दो-तिहाई सांसदों के विलय का दावा
राघव चड्ढा ने दावा किया है कि राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सांसद उनके संपर्क में हैं और जल्द ही BJP में शामिल हो सकते हैं।
अगर यह दावा सही साबित होता है तो यह दल-बदल विरोधी कानून के तहत एक कानूनी विलय माना जा सकता है।
इस सूची में स्वाति मालीवाल, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और अन्य नामों का भी जिक्र किया गया है।
प्रमुख नेताओं की प्रोफाइल
राघव चड्ढा
चार्टर्ड अकाउंटेंट से राजनीति में आए राघव चड्ढा अन्ना आंदोलन के बाद AAP से जुड़े थे। वे दिल्ली और पंजाब में पार्टी की रणनीति में अहम भूमिका निभाते रहे और 2022 में पंजाब से राज्यसभा पहुंचे।
अशोक कुमार मित्तल
उद्योगपति पृष्ठभूमि से आने वाले मित्तल सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। 2022 में उन्हें AAP ने राज्यसभा भेजा था और हाल ही में वे पार्टी में डिप्टी लीडर भी बनाए गए थे।
संदीप पाठक
संदीप पाठक पंजाब में AAP के संगठन से लंबे समय तक जुड़े रहे हैं। 2022 में वे राज्यसभा सांसद बने और पार्टी की जमीनी रणनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे।
हरभजन सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह 2022 में AAP से राज्यसभा पहुंचे थे। वे खेल और युवा मुद्दों पर मुखर रहे हैं, हालांकि राजनीति में अपेक्षाकृत कम सक्रिय रहे।
विक्रमजीत सिंह साहनी
उद्योगपति और सामाजिक कार्यकर्ता साहनी शिक्षा और मानवीय कार्यों के लिए जाने जाते हैं। 2022 में वे AAP से राज्यसभा सांसद बने थे।




