#प्रदेश

मस्तूरी में भीषण आग: एक बंद मकान से फैली लपटों ने 9 घरों को लिया चपेट में

Advertisement Carousel

 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र में जोंधरा चौक के पास देर रात एक बड़ा अग्निकांड हो गया। आरा मिल के पीछे स्थित एक बंद मकान में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते आसपास के लगभग 9 घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। लकड़ी और कच्चे निर्माण वाले घर होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के दौरान लोग समय रहते अपने घरों से बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे किसी जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि, इस हादसे में कई परिवारों का लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि प्रशासन नुकसान के आकलन में जुट गया है।