#प्रदेश

संतोष सिंह ने CISF में दक्षिण जोन 2 के DIG का पदभार संभाला

Advertisement Carousel

 

रायपुर । छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस संतोष सिंह ने हैदराबाद स्थित मुख्यालय में सीआईएसएफ दक्षिण जोन 2 के डीआईजी (DIG CISF South Zone ll) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन पर पूरे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना तथा उत्तरी कर्नाटक की सीआईएसएफ-सुरक्षित इकाइयां -खान, कारखानें, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों व अन्य इकाइयों की सुरक्षा और बंगाल व ओडिशा के कुछ प्रमुख बंदरगाहों की सुरक्षा की जिम्मेदारियां हैं।

संतोष सिंह छत्तीसगढ़ में रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, समेत कई जिलों में एसपी रहे। वे प्रतिनियुक्ति पर CISF में गए हैं।