#Uncategorized

आत्मविश्वास से नेतृत्व तक: “I Am The Best” सेशन ने बदली छात्रों की सोच

Advertisement Carousel

रायपुर। जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड द्वारा आयोजित प्रेरणादायक ट्रेनिंग सेशन “I Am The Best” ने छात्रों को आत्मविश्वास, नेतृत्व और सकारात्मक सोच की नई दिशा दी। यह सिर्फ एक ट्रेनिंग प्रोग्राम नहीं, बल्कि छात्रों के व्यक्तित्व विकास और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने वाला यादगार अनुभव रहा।

इस सेशन के पायलट फैकल्टी पीपीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल, जो एक प्रसिद्ध इंटरनेशनल प्राइम ट्रेनर हैं, ने अपनी एनर्जेटिक शैली और रियल लाइफ उदाहरणों से सभी प्रतिभागियों को पूरे समय जोड़े रखा।

कार्यक्रम की सबसे खास बात रही “करते हुए सीखना” की अवधारणा, जिसमें छात्रों ने विभिन्न एक्टिविटीज़, लघु नाटकों और चर्चाओं के माध्यम से जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण कौशल सीखे। डेमो मतदान गतिविधि के जरिए छात्रों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अनुभव किया और “एक दिन का अध्यक्ष” का चुनाव किया, जिससे कार्यक्रम और भी इंटरैक्टिव बन गया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
‘I Am The Best’ विजेता – प्रियंका सुराना
रनर-अप – एकलव्य अक्रे

इस कार्यक्रम का निर्देशन जेसी कुशल झाबक एवं जेसी लाभ पुजारा द्वारा किया गया, जबकि समन्वय की जिम्मेदारी जेसी रिया यादव ने संभाली। कार्यक्रम की सफलता में अध्यक्ष जेसी अर्क पीयूष पांडेय का विशेष योगदान रहा। चैप्टर प्रभारी जेसी डॉ. ऋषि पांडेय सहित सभी गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम से पूर्व आयोजित 4 दिवसीय पूर्व-प्रशिक्षण सत्र ने भी छात्रों को संचार, नेतृत्व, निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल विकसित करने में मदद की।

आभार प्रदर्शन जेसी अनंत दुबे, सचिव द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक और ऊर्जावान माहौल में हुआ, जहाँ छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस सेशन ने उन्हें नई सोच और बड़े लक्ष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।“I Am The Best” केवल एक ट्रेनिंग नहीं, बल्कि छात्रों को विजेता सोच, आत्मविश्वास और प्रैक्टिकल नॉलेज देने वाला प्रेरणादायक अनुभव साबित हुआ।