#प्रदेश

Narayanpur News: नक्सल मुक्ति के बाद भी जारी सर्चिंग, जंगल से मशीनरी और तकनीकी उपकरणों का जखीरा बरामद

Advertisement Carousel

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सल मुक्ति के बाद भी सुरक्षाबलों का सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने ग्राम डुंगा और रेकावाया के जंगल क्षेत्र से भारी मात्रा में मशीनरी उपकरण और तकनीकी सामग्री बरामद की है। बरामद सामान में ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन, कटर मशीन और बेंच ग्राइंडर समेत कई उपकरण शामिल हैं।

SP के निर्देशन में चल रहा सर्चिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार एवं ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन और डीएसपी मनोज कुमार मंडावी के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने जंगल क्षेत्र में सर्चिंग कर इन उपकरणों को बरामद किया।

ड्रिल और वेल्डिंग मशीन समेत कई उपकरण मिले

सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को 2 ड्रिल मशीन, 2 वेल्डिंग मशीन, एक कटर मशीन, 3 ब्लोअर, एक बेंच ग्राइंडर, एक टेबल ड्रिल मशीन और 2 टेबल ग्राइंडर मिले हैं। इसके अलावा वेल्डिंग होल्डर और वायरिंग बोर्ड भी बरामद किए गए हैं।

वहीं, मोटर, आर. बॉक्स वायर, स्प्रिंग वायर, बाइंडर, रॉकेट सेट, ड्रिल बिट, टेप रिंच, स्पैनर, वी-बेल्ट और बेंच वाइस समेत कई अन्य तकनीकी उपकरण भी सुरक्षा बलों के हाथ लगे हैं।

शांति और सुरक्षा के लिए अभियान जारी

नारायणपुर पुलिस के अनुसार, नक्सल मुक्ति के बाद भी क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास का माहौल मजबूत करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।