Big News : पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक राजनीतिक बदलाव, शुभेंदु अधिकारी ने नए मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

कोलकाता | पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। यह पहली बार है जब बीजेपी ने राज्य में सरकार बनाई है।
शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया, जहां हजारों समर्थकों की भीड़ मौजूद रही। इस कार्यक्रम को राज्य की राजनीति में एक “ऐतिहासिक मोड़” माना जा रहा है।पश्चिम बंगाल के नए सीएम बने शुभेंदु अधिकारी। शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद।
कौन-कौन बने मंत्री
समारोह में कई वरिष्ठ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. जिनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तिनिया, खुदीराम टुडू, निशिथ घोष।शामिल हैं।
राजनीतिक बदलाव
0 बीजेपी ने राज्य में बहुमत हासिल कर सरकार बनाई
0 तृणमूल कांग्रेस का 15 साल का शासन समाप्त हुआ
0 शुभेंदु अधिकारी को पार्टी का सबसे मजबूत चेहरा मानकर मुख्यमंत्री चुना गया
समारोह की खास बातें
0 प्रधानमंत्री और केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी की भी चर्चा रही
0 कार्यक्रम में भारी सुरक्षा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल थीं
0 इसे “नए राजनीतिक युग की शुरुआत” के रूप में देखा जा रहा है
शुभेंदु अधिकारी लंबे समय से राज्य की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और हालिया चुनावों में उनकी जीत को बीजेपी की बड़ी सफलता माना गया।




