रायपुर में 12-13 मई को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बड़ी बैठक, आगामी रणनीति पर होगा मंथन

रायपुर। Bharatiya Janata Party की छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 12 और 13 मई को राजधानी Raipur में आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी, जिला अध्यक्षों और कोर ग्रुप के सदस्यों की मौजूदगी रहेगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए Kedar Kashyap ने बताया कि बैठक में संगठन के मंडल एवं जिला प्रशिक्षण वर्ग की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की जाएगी।
उन्होंने बताया कि कार्यसमिति बैठक के दौरान एक राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा, जिसमें Narendra Modi के नेतृत्व में पार्टी की चुनावी सफलताओं पर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया जाएगा। साथ ही पश्चिम बंगाल और असम चुनावों में भाजपा की जीत को लेकर भी चर्चा की जाएगी।




