Big News : दुर्ग में भिलाई व रिसाली के तीन वार्डों के उपचुनाव निरस्त, निर्वाचन आयोग का फैसला, जानिए वजह

दुर्ग। दुर्ग जिले में बड़ा प्रशासनिक निर्णय सामने आया है। भिलाई नगर निगम और रिसाली नगर निगम के तीन वार्डों में होने वाले उपचुनाव को निरस्त कर दिया गया है।
यह फैसला छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लिया गया है, जिसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर अभिजीत सिंह ने औपचारिक आदेश जारी किए।
किन वार्डों के चुनाव रद्द हुए:
रिसाली नगर निगम: वार्ड क्रमांक 02 (रूआबांधा) और वार्ड क्रमांक 39 (पुरैना)
भिलाई नगर निगम: वार्ड क्रमांक 01 (जुनवानी)
ये सभी सीटें पार्षदों के निधन के बाद खाली हुई थीं, जिनके लिए पहले उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
चुनाव कार्यक्रम पहले तय था:
नामांकन: 11 मई से
मतदान: 1 जून
मतगणना: 4 जून
हालांकि, अब यह उपचुनाव रद्द कर दिया गया है।
क्यों लिया गया फैसला:
सूत्रों के अनुसार, कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर यह तर्क दिया कि ये उपचुनाव केवल कुछ महीनों के लिए होने थे, क्योंकि इन नगर निगमों का कार्यकाल जनवरी 2027 में समाप्त हो रहा है और इसी साल दिसंबर में नए चुनाव भी प्रस्तावित हैं। ऐसे में अलग से उपचुनाव कराने से प्रशासनिक खर्च और संसाधनों पर अनावश्यक बोझ पड़ेगा।
इसी आधार पर आयोग ने उपचुनाव निरस्त करने का निर्णय लिया है।





