Big News : सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस

लखनऊ। Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे और Aparna Yadav के पति Prateek Yadav का बुधवार को निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 38 वर्षीय प्रतीक यादव को सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद Civil Hospital Lucknow की इमरजेंसी में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुबह करीब छह बजे उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था। हालांकि अब तक उनकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अस्पताल प्रशासन की ओर से भी कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। प्रतीक यादव अपने पीछे पत्नी अपर्णा यादव और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।
निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। कई नेता और समर्थक Civil Hospital Lucknow पहुंचने लगे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
जिम और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े थे प्रतीक
Prateek Yadav राजनीति से दूर रहकर व्यवसायिक गतिविधियों में सक्रिय थे। वे लखनऊ स्थित ‘फिटनेस प्लैनेट’ जिम के मालिक थे और रियल एस्टेट कारोबार से भी जुड़े हुए थे। इसके अलावा वे ‘जीव आश्रय’ नामक संस्था का संचालन भी करते थे। उन्होंने ब्रिटेन की University of Leeds से पढ़ाई की थी।
सैफई में हुआ था भव्य विवाह
प्रतीक यादव और अपर्णा यादव का विवाह 4 दिसंबर 2011 को Saifai में बेहद भव्य समारोह में हुआ था। दोनों के बीच करीब 10 वर्षों तक संबंध रहा, जो स्कूली दोस्ती से शुरू होकर प्रेम विवाह तक पहुंचा। विवाह के बाद दोनों Lucknow के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास में रहते थे।
सपा ने जताया शोक
Samajwadi Party ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।”





