कवर्धा में शराब भट्ठी हटाने की मांग पर उग्र प्रदर्शन, NH-30 पर ABVP और छात्रों ने किया चक्काजाम

कवर्धा । जिले के पोंडी क्षेत्र में संचालित शराब भट्ठी को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) कार्यकर्ताओं और स्कूली छात्रों ने रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर चक्काजाम कर दिया।
शराब भट्ठी के स्थानांतरण को लेकर लंबे समय से विरोध प्रदर्शन किए जा रहे थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए और उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा का काफिला भी रुका
धरना और चक्काजाम का असर इतना व्यापक रहा कि छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम Vijay Sharma का काफिला भी इस मार्ग से आगे नहीं बढ़ सका।
मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास करती रही। हालांकि प्रदर्शनकारी शराब भट्ठी हटाने की मांग पर अड़े रहे।
हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी कतार
प्रदर्शन के चलते नेशनल हाईवे-30 के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्री बसें, निजी वाहन और मालवाहक ट्रक घंटों जाम में फंसे रहे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
छात्रों पर पड़ रहे असर का आरोप
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शराब भट्ठी के कारण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और इसका नकारात्मक असर स्कूली छात्रों पर पड़ रहा है।
ABVP कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द शराब दुकान को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग की है।





