कवर्धा के कस्तूरबा छात्रावास में एक साथ बिगड़ी छात्राओं की तबीयत, फूड पॉइजनिंग की आशंका; 4 रेफर

कवर्धा। कवर्धा जिले के पंडरिया क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में सोमवार को कई छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद 10 से 15 छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। कवर्धा जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुर बाजार स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक-एक कर कई छात्राओं की तबीयत अचानक खराब होने लगी। छात्राओं ने पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत की, जिसके बाद छात्रावास प्रशासन […]

कवर्धा में दर्दनाक हादसा: खेत की करंट वाली फेंसिंग की चपेट में आने से युवक की मौत

  ० मक्के की फसल को पशुओं से बचाने के लिए लगाया गया था बिजली का तार, पुलिस ने शुरू की जांच कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में खेत की करंटयुक्त फेंसिंग एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। पंडरिया थाना क्षेत्र के मंझोली गांव में मक्के की फसल की सुरक्षा के लिए लगाए गए बिजली वाले तार की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फसल बचाने के लिए लगाया था करंट, चली गई युवक की जान कवर्धा जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मंझोली में शुक्रवार को एक दर्दनाक […]

खेत की रखवाली बनी मौत का कारण: करंट की चपेट में आकर पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

  ० फसल बचाने के लिए खेत में लगाया था बिजली का तार, बेटे को बचाने पहुंचे पिता ने भी गंवाई जान; एक साल में दूसरी ऐसी घटना कवर्धा।छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में खेत की सुरक्षा के लिए लगाया गया बिजली का करंट पिता-पुत्र की मौत का कारण बन गया। फसल को मवेशियों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर लगाए गए करंटयुक्त तार की चपेट में आने से पहले बेटे और फिर उसे बचाने पहुंचे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। हृदय विदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कबीरधाम जिले के लोहारा थाना क्षेत्र के बिरनपुर गांव में बुधवार को […]

कवर्धा में भीषण आग से मचा हड़कंप, टेंट हाउस और फर्नीचर दुकान जलकर खाक

  कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पांडातराई नगर में मंगलवार को अचानक लगी भीषण आग ने अफरा-तफरी मचा दी। गुप्ता धर्मशाला के पास स्थित एक टेंट हाउस और फर्नीचर दुकान में आग लगने से इलाके में काले धुएं का घना गुबार छा गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, लोगों में मची दहशत प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी, जिसने कुछ ही देर में पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के […]

कवर्धा में शराब भट्ठी हटाने की मांग पर उग्र प्रदर्शन, NH-30 पर ABVP और छात्रों ने किया चक्काजाम

  कवर्धा । जिले के पोंडी क्षेत्र में संचालित शराब भट्ठी को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) कार्यकर्ताओं और स्कूली छात्रों ने रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर चक्काजाम कर दिया। शराब भट्ठी के स्थानांतरण को लेकर लंबे समय से विरोध प्रदर्शन किए जा रहे थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए और उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। डिप्टी सीएम विजय शर्मा का काफिला भी रुका धरना और चक्काजाम का असर इतना व्यापक रहा कि छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम Vijay Sharma का काफिला भी इस मार्ग से आगे नहीं बढ़ सका। मौके पर प्रशासन और पुलिस […]

कवर्धा किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, रायपुर से पकड़ा गया

  कवर्धा।कवर्धा किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि चंद्रवंशी को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी को रायपुर से पकड़कर कवर्धा लाया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। मामले में कवर्धा की एक युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर करीब 10 वर्षों तक उसका शोषण किया। युवती की शिकायत पर महिला थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी कवर्धा में मौजूद नहीं था। पुलिस के अनुसार, पुख्ता जानकारी मिलने पर टीम रायपुर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कवर्धा डीएसपी आशीष शुक्ला ने बताया कि युवती ने अपने […]

बीमार पत्नी को बाइक पर लादकर भटकता रहा पति, सिस्टम की लाचारी की मार्मिक तस्वीर

कबीरधाम। जिले के ग्राम नगवाही से सामने आई एक तस्वीर ने ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह दृश्य किसी फिल्म का नहीं, बल्कि हकीकत का है—जहां एक पति अपनी बीमार पत्नी की जान बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है, लेकिन संसाधनों की कमी उसके संघर्ष को और कठिन बना रही है। आर्थिक तंगी से है मजबूर तस्वीर में दिख रहे समलू मरकाम अपनी गंभीर रूप से बीमार पत्नी को मोटरसाइकिल पर ले जाते नजर आ रहे हैं। आर्थिक तंगी के कारण इलाज के लिए उनके पास पैसे खत्म हो चुके हैं, वहीं एंबुलेंस जैसी बुनियादी सुविधा भी उन्हें उपलब्ध नहीं हो पाई। […]

कवर्धा में सनसनी : शादीशुदा जोड़े ने लगाई फांसी, 4 साल पहले किया था प्रेम विवाह

कवर्धा। कवर्धा में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक प्रेमी जोड़े ने अपने ही मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान रामलाल चंद्रवंशी और रीना चंद्रवंशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पहले से शादीशुदा थे, लेकिन करीब 4 साल पहले घर से भागकर एक-दूसरे से विवाह किया था।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और मामला रहस्य बना हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला पांडातराई थाना क्षेत्र के जंगलपुर गांव का बताया […]

Breaking : 4 करोड़ के कर्ज में डूबे व्यापारी ने पत्नी और बच्चों के साथ खाया जहर, 3 पन्नों का सुसाइड नोट मिला

कवर्धा। कवर्धा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कर्ज में दुबे एक युवा व्यापारी ने परिवार के साथ जहर खाकर ख़ुदकुशी की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक व्यापारी ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जहर का सेवन कर लिया, जिसके बाद सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला कवर्धा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला करीब 4 करोड़ रुपये के लेन-देन से जुड़ा हुआ है। व्यापारी पर उधारी का भारी दबाव था और पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थी। जिससे तंग आकर व्यापारी ने परिव्वार के साथ […]

कवर्धा के हनुमान मंदिर से 10 तोला चांदी का मुकुट चोरी, पुलिस जांच में जुटी

कवर्धा। कबीरधाम जिले के कवर्धा शहर में चोरी की एक वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने एक मंदिर को निशाना बनाया।जानकारी के अनुसार, फूलवारी स्थित हनुमान मंदिर में स्थापित भगवान हनुमान जी की प्रतिमा से करीब 10 तोला चांदी का मुकुट चोरी कर लिया गया। घटना का पता मंदिर के पुजारी को तब चला, जब उन्होंने नियमित पूजा के दौरान मुकुट गायब पाया। पुजारी की शिकायत पर कवर्धा सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर […]