#प्रदेश

पश्चिम बंगाल की नवगठित 18वीं विधानसभा में जुड़ा ऐतिहासिक अध्याय , विधायक रतिंद्र बोस निर्विरोध चुने गए विधानसभा अध्यक्ष

Advertisement Carousel

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की नवगठित 18वीं विधानसभा में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रतिंद्र बोस को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुन लिया गया। स्वतंत्रता के बाद के इतिहास में यह पहला अवसर है जब उत्तर बंगाल के किसी विधायक को इस प्रतिष्ठित पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रतिंद्र बोसे के नाम का प्रस्ताव रखा। इसके बाद प्रोटेम स्पीकर तापस रॉय ने ध्वनि मत के माध्यम से प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। सदन में मौजूद सभी 207 भाजपा विधायकों ने एकमत होकर बोस के पक्ष में समर्थन दिया।