RG कर केस में फिर बवाल: पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर भीड़ का हमला, लात-घूंसों के साथ फेंके जूते-अंडे

० शव की जल्दबाजी में अंत्येष्टि के आरोप में गिरफ्तार घोष को कोर्ट ले जाते समय हंगामा, दूसरे आरोपी संजीब मुखर्जी पर भी भीड़ का हमला कोलकाता। आरजी कर अस्पताल की दुष्कर्म-हत्या पीड़िता की कथित जल्दबाजी में अंत्येष्टि का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। मामले में गिरफ्तार पूर्व टीएमसी विधायक निर्मल घोष पर शुक्रवार को उत्तर 24 परगना जिले में भीड़ ने हमला कर दिया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बावजूद लोगों ने उन्हें घेरकर लात-घूंसों से पीटा और जूते, अंडे व कीचड़ फेंके। घोष को एक दिन पहले ओडिशा के एक होटल से गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप है कि तत्कालीन विधायक के तौर पर […]

West Bengal: ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव, बोतल और जूते फेंके; हिरासत में मौत के मामले को लेकर प्रदर्शन

  कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले को रविवार को उत्तर 24 परगना जिले के हलीशहर में प्रदर्शनकारियों ने रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने काफिले को घेरकर कथित तौर पर पत्थर, पानी की बोतलें और जूते फेंके। ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस के दिवंगत कार्यकर्ता बिरजू केओट के परिवार से मिलने जा रही थीं। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान स्थानीय पुलिस पर हिरासत में मौत का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। ‘पुलिस की मौजूदगी में हुआ हमला’- ममता बनर्जी घटना के बाद ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके गए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी […]

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका : राज्यसभा सांसद कोयल मलिक ने दिया इस्तीफा, TMC में बढ़ी सियासी हलचल

  कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी में जारी इस्तीफों और बगावत के बीच अब अभिनेत्री से नेता बनीं कोयल मलिक ने भी राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा ममता बनर्जी के लिए एक और बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। महज तीन महीने पहले बनी थीं राज्यसभा सांसद कोयल मलिक ने 6 अप्रैल 2026 को पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी। उन्हें तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा भेजा था, लेकिन शपथ लेने के महज तीन महीने बाद ही उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया। वह […]

टीएमसी को बड़ा झटका: पूर्व राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव समेत तीन नेता भाजपा में शामिल, बंगाल की राजनीति में बढ़ी हलचल

  कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के तीन पूर्व राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बराइक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। तीनों नेताओं ने पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में साल्टलेक स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के एक दिन बाद हुए इस घटनाक्रम ने राजनीतिक हलकों में नई अटकलों को जन्म दे दिया है। समिक भट्टाचार्य बोले- यह अपवाद, नीति में बदलाव नहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम […]

कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम भरभराकर गिरा, मची चीख-पुकार! कई मजदूर मलबे में दबे, 5 मौतों की आशंका

  ० तारातला में दोपहर को हुआ बड़ा हादसा, 10 लोगों को निकाला गया बाहर; युद्धस्तर पर जारी रेस्क्यू ऑपरेशन कोलकाता। पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक तीन मंजिला निर्माणाधीन गोदाम अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मलबे में दबे लोगों की चीख-पुकार से माहौल दहशत में बदल गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई मजदूरों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच […]

TMC में बड़ा राजनीतिक भूचाल: ममता बनर्जी का एक्शन, अरूप रॉय समेत 8 नेताओं को पार्टी से निकाला

  कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर जारी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। विधानसभा चुनाव के बाद शुरू हुई अंदरूनी कलह अब खुली बगावत में बदलती नजर आ रही है। इसी बीच पार्टी सुप्रीमो ममता बनेर्जी ने बड़ा कदम उठाते हुए अरूप रॉय, फिरहाद हाकिम समेत आठ नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में पार्टी के भीतर असंतोष लगातार बढ़ रहा था। पहले कुछ विधायकों की नाराजगी सामने आई, फिर राज्यसभा सांसदों के इस्तीफे और लोकसभा सांसदों के एक गुट के विरोध ने पार्टी नेतृत्व की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। ‘असली टीएमसी’ […]

भवानीपुर में हार के बाद कोर्ट पहुंचीं ममता : शुभेंदु की जीत को दी चुनौती, EVM सील करने की मांग

  कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा कानूनी और राजनीतिक संग्राम शुरू हो गया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो Mamata Banerjee ने भवानीपुर विधानसभा सीट पर मिली हार को चुनौती देते हुए Calcutta High Court का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने भाजपा नेता Suvendu Adhikari की जीत के खिलाफ चुनाव याचिका दायर की है। अपने ही गढ़ में मिली करारी हार 2026 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को उनके पारंपरिक राजनीतिक गढ़ भवानीपुर से अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें 15,105 वोटों के अंतर से पराजित कर दिया। इस नतीजे ने राज्य की राजनीति में बड़ा भूचाल ला दिया और […]

TMC में नया सियासी ट्विस्ट! अध्यक्ष बनीं नहीं काकोली घोष, अचानक सामने आया नया चेहरा

  कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बागी गुट और नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) के विलय के बाद पार्टी नेतृत्व को लेकर चल रही अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है। बागी गुट की प्रमुख नेता काकोली घोष दस्तीदार ने स्पष्ट कर दिया है कि एनसीपीआई की कमान अब ज्योतिप्रकाश चटर्जी संभालेंगे। शेउली कुंडू के इस्तीफे के बाद तेज हुई थीं चर्चाएं दरअसल, एनसीपीआई की संस्थापक और अध्यक्ष शेउली कुंडू ने एक दिन पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई थी कि पार्टी की बागडोर काकोली घोष दस्तीदार के हाथों में जा सकती है। हालांकि, मंगलवार को उन्होंने […]

नगरपालिका भर्ती घोटाले में टीएमसी विधायक पर ईडी का शिकंजा, मदन मित्रा के 7 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

  कोलकाता। पश्चिम बंगाल के चर्चित नगरपालिका भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक मदन मित्रा और उनसे जुड़े सात ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े इस मामले में ईडी कथित अवैध नियुक्तियों और रिश्वतखोरी के नेटवर्क की जांच कर रही है। ईडी के अनुसार, विभिन्न नगर पालिकाओं में नौकरी दिलाने के नाम पर अयोग्य उम्मीदवारों की नियुक्तियां कराई गईं और इसके बदले नकदी व सोने के रूप में रिश्वत ली गई। जांच एजेंसी का दावा है कि इस पूरे मामले में बिचौलियों के जरिए बड़े पैमाने पर लेन-देन हुआ। 125 संदिग्ध नियुक्तियों से जुड़ सकता है […]

बंगाल में टीएमसी में बड़ा सियासी बवाल! बागी नेताओं का दावा- 58 विधायक हमारे साथ, विधानसभा में बढ़ी हलचल

  कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रहा आंतरिक विवाद अब खुलकर सामने आने लगा है। निष्कासित और निलंबित नेताओं के बयानों ने पार्टी के भीतर बड़े राजनीतिक संकट और संभावित विभाजन की अटकलों को तेज कर दिया है। बागी नेता ऋतब्रत बनर्जी ने दावा किया है कि उनके नेतृत्व वाले 58 विधायकों के गुट की दावेदारी विधानसभा स्तर पर स्वीकार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि उनका गुट मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर नए विधायक दल का मुख्य सलाहकार बनने का अनुरोध करेगा, ताकि वह पार्टी को मार्गदर्शन देती रहें। बागी गुट का बड़ा दावा ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि पार्टी के […]